पराली ही नही कचरा जलाने वालों पर भी हो कार्रवाई का प्रावधान : सचदेवा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब का कोई भी ऐसा जिला व स्थान नहीं होगा जो आज कल पराली के धुंए व वातावरण प्रदूषण से अधूता हो। वातावरण में प्रदूषण की मात्रा ज्यादा बढऩे के कारण आम लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हुआ पड़ा हैं। लेकिन होशियारपुर में पराली के अलावा नगर निगम द्वारा पिपलांवाला के पास बनाया कूड़े के डंप से उठने वाला जहरीला धुआं कई बीमारियों को दाबत दे रहा है, लेकिन इस और नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उक्त बातों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने डंप के आस-पास रहने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डंप का निरीक्षण करने के बाद किया।

Advertisements

इस दौरान परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस नीतियां बनानी चाहिए तांकि ये जहरीला धुआ वातावरण में न जाए। सचदेवा कहा पुरहीरां, कीर्ति नगर व आस-पास के लोगों ने उन्हें बताया कि नगर निगम के डंप पर छह -छह महीनें लगातार धुंआ उठता रहता है और इससे आने वाली बदबू के कारण उनका जीना मुश्किल हुआ पड़ा हैं। इसके अलावा अगर कोई रात के समय अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद करना भूल जाता है तो घरों मे कालिख जम जाती है लोगों ने बताया कि इतनी कालिख जब उनके शरीर में जाती है तो वो बीमार हो जाते है और भयानक बीमारियां लगने का भय रहता है इसके अलावा बच्चें भी बहुत जल्द बीमार होते हैं।

सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि वो कूड़े के डंप से उठने वाले धुयें को बंद करवाये तांकि वातावरण के साथ साथ लोगों की सेहत ठीक रह सके। इस दौरान उनके साथ सिटी प्रधान मदन लाल सूद, सिटी उपप्रधान कुलभूषण जी, ब्लाक प्रधान शशि शारदा, जसवीर परमार, पवन सैनी, भजन सिंह, परमिंदर सिंह, मुकेश कुमार, नरेश शर्मा, बलविंदर कुमार, मंगत राम, विक्रम सिंह, बलदेव सिंह, सुधीर शर्मा, विपन शर्मा, अंजू शर्मा, बबिता, रीनू, नीनू, रूचि शर्मा, साक्षी शर्मा और अंजू शर्मा भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here