Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh किसानों के बैंक खातों में 1140 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान जारी...

किसानों के बैंक खातों में 1140 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान जारी किया: लाल चंद कटारूचक्क  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मौजूदा रबी मंडीकरण सीजन (आर.एम.एस.) के दौरान राज्य भर की मंडियों में निर्विघ्न खरीद को सुनिश्चित बना रही है और किसानों के बैंक खातों में तुरंत सीधा भुगतान करने के मामले में रिकॉर्ड कायम किया है, क्योंकि भुगतान पहले की अपेक्षा तेज़ी से जारी किए गए हैं।  
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज एक बयान में कहा कि अब तक 2125 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से न्युनतम समर्थन मूल्य की पूरी रकम 1140 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान करीब 36,000 किसानों के बैंक खातों में जारी किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि न्युनतम समर्थन मूल्य की अदायगियाँ जारी करने के समय किसानों पर कोई कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज 15 अप्रैल तक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 13 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है।  
सभी मंडियों में खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं और मंडियों में किसानों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी ज़रुरी कदम उठाए जा रहे हैं।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here