Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh अरोड़ा ने ए. वेणू प्रसाद की माता के निधन पर दुख प्रगट...

अरोड़ा ने ए. वेणू प्रसाद की माता के निधन पर दुख प्रगट किया

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने आज मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद की माता ए. मंगम्मा के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है। वह 83 वर्षों के थे और उनके परिवार में दो पुत्र और दो बेटियां हैं।

Advertisements

दुःखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी प्रकट करते हुये अमन अरोड़ा ने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह परिवार को यह अपूर्णीय क्षति सहन करने का हौंसला बख़्शे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है परन्तु मंगम्मा के नैतिक मूल्य भविष्य में भी समूचे परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here