Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh विश्व फोटोग्राफी दिवस- चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

विश्व फोटोग्राफी दिवस- चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन जे.पी. गरचा और प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायी मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स और समाज सेवकों ने भाग लेकर मानवता की सेवा के लिये मिसाल पेश की। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुख फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित देवन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, एकता और जागरूकता का संदेश देते हैं।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिये सोनी कंपनी की ओर से विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सोनी कंपनी के मेंटर प्रशांत शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित फोटोग्राफर्स को सोनी के अत्याधुनिक कैमरा फीचर्स और नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स ने हिस्सा लिया और नवीन तकनीक से रूबरू होकर अपनी कला को और निखारने का अवसर प्राप्त किया।

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान और चेयरमैन जे.पी. गरचा ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल फोटोग्राफी समुदाय को एकजुट करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से एसोसिएशन नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एसोसिएशन की पहल की सराहना की और इसे फोटोग्राफी समुदाय के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here