Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पंजाब और हरियाणा के विधायकों का क्रिकेट मैच,पंजाब स्पीकर-इलेवन ने मारी बाज़ी

पंजाब और हरियाणा के विधायकों का क्रिकेट मैच,पंजाब स्पीकर-इलेवन ने मारी बाज़ी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और विधायकों के दरमियान आज खेले गए क्रिकेट मैच में पंजाब की टीम 95 रनों के साथ विजेता रही। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दो विकटों के नुकसान पर 15 ओवरों में 235 रन बनाए, जबकि हरियाणा की टीम 15 ओवरों में 4 विकटें गवांकर 140 रन ही बना सकी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां और यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने पंजाब स्पीकर-इलेवन की विजेता टीम और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर नवाज़ा।

Advertisements

पंजाब ने पहली पारी में 15 ओवरों में 235 रनों का बनाया विशाल स्कोर, खेल मंत्री मीत हेयर 12 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 150 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने

सैक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब स्पीकर-इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और मीत हेयर और विधायक अमोलक सिंह ने ओपनर बल्लेबाज़ के तौर पर शुरुआत की। ”पंजाब स्पीकर इलेवन” टीम को जिताने के लिए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 12 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 150 रन बनाए और वह मैन ऑफ द मैच रहे। बटाला से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने 8 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। पंजाब की टीम ने दो विकटें गवाईं, जिनमें ओपनर के तौर पर गए विधायक अमोलक सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अमरपाल सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए।  

236 रनों के लिए खेलते हुए हरियाणा स्पीकर-इलेवन द्वारा विधायक भव्य बिश्नोई और चिरंजीव राव ने सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर शुरुआत की। इस दौरान भव्य बिश्नोई 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चिरंजीव राव 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर कैच आउट हुए। उनका कैच अमृतपाल सिंह की गेंद पर विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने पकड़ा। इसके बाद विधायक राजेश नागर 19 रन और विधायक शशीपाल सिंह 16 रन बनाकर आउट हुए।  

पंजाब स्पीकर-इलेवन

कैप्टन गुरमीत सिंह मीत हेयर (खेल मंत्री पंजाब)
विधायक अमोलक सिंह
विधायक अमृतपाल सिंह सुखानन्द
विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना (मौड़)
विधायक गुरप्रीत सिंह बन्नांवाली
विधायक करमबीर सिंह घुम्मण
विधायक नरिन्दरपाल सिंह सवना
विधायक रुपिन्दर सिंह
विधायक अमनशेर सिंह (शैरी कलसी)
विधायक मनजिन्दर लालपुरा
विधायक गुरदेव सिंह देव मान
विधायक अमरपाल सिंह
विधायक डॉ. रवजोत सिंह  

हरियाणा स्पीकर-इलेवन

कैप्टन ज्ञान चंद गुप्ता (स्पीकर, हरियाणा विधान सभा)
विधायक भव्य बिश्नोई
विधायक चिरंजीव राव
विधायक राजेश नागर
विधायक शीश पाल सिंह
विधायक जोगी राम सिंह
विधायक लक्षमण सिंह यादव
विधायक प्रदीप चौधरी
विधायक बलराज कुंडू
विधायक कुलदीप वत्स
विधायक अमित सिहाग
विधायक प्रवीण डागर
विधायक ममन ख़ान
विधायक हरविन्दर कल्याण
विधायक मोहन लाल बडौली
विधायक संजय सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here