पूर्व मुख्यमंत्री बादल का देहांत होने से पंजाब की राजनीति में एक युग का हुआ अंत: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तीक्ष्ण सूद, विजय पठानिया, जिला महामत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गेंद, अर्चना जैन, कमलजीत सेतिया, कृष्ण अरोड़ा, यशपाल शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया किपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया गया और यह पंजाब को नहीं पूरे देश को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ हैं। प्रकाश सिंह बादल पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने 5 बार मुख्यमंत्री की कमांड संभाली और पंजाब में रेकॉर्डतोड़  विकास भी करवाया।

Advertisements

उन में सबसे बड़ी खास बात यह थी कि उनके पास किसी भी राजनितिक पार्टी का आदमी काम करवाने चला जाता था वह हर आदमी की बात ध्यान   से सुन कर उनका काम करते थे और बहुत ही सरल सुवाभ, मीठी बोली और बहुत ही प्यार से हर आदमी को मिलते थे।  श्री तीक्ष्ण सूद  ने बताया कि मेरे को भी पंजाब के मुख्यमंत्री स. बादल के साथ दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार सलाहकार के तौर पर काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था और अब तक एक यह भी रिकॉर्ड हैं कि आज तक अकाली भाजपा गठबंधन ने पंजाब की सबसे लम्बा समय गठबंधन निभाया गया  हैं  और  स. बादल साहिब  मेरे को अपने बेटे के समान समझते थे और मुझे काका जी कह कर पुकारते थे।

उस समय होशियारपुर में रिकॉर्डतोड़ विकास के काम करवाए गए और पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए एक बार होशियारपुर में संगत दर्शन करने भी पहुंचे थे और होशियारपुर में बहुत बड़ी ग्रांट होशियारपुर को देकर बहुत काम करवाए गए हैं। उन की सबसे बड़ी खास बात यह थी कि उनको 95 वर्ष की आयु में भी पंजाब के विकास की चिंता रहती थी। ऐसा नेता पंजाब को कभी नहीं मिल सकता और न ही इन की कमी  पूरी हो सकती। भाजपा नेताओं ने परमपिता परमात्मा और वेहिगुरु से यह अरदास की कि इस बिछड़ी हुई आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पिछे परिवार को परमात्मा  इन को सदमा सहने की शक्ति दें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here