धर्म परिवर्तन किए जाने को लेकर संघर्ष कमेटी ने पाकिस्तान के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में हिन्दुओं को समाप्त करने के लिए उनके धर्म परिवर्तन किए जा रहे हैं और हिन्दुओं को गोली मारी जा रही है। बेसहारा हिन्दुओं की रक्षा करने के लिये जहां हिन्दोस्तान सरकार मौन बैठी है वहीं अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय तमाशबीन बना बैठा है। यह विचार संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने पाकिस्तान के विरूद्ध रोष प्रदर्शन करते हुये व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि कराची में न्यू टाऊन पुलिस स्टेशन के पास एक युवक कमल किशन से पुलिस अधिकारी ने 80 रूपए छीनने के बाद उसे गोली मार कर मार दिया।

Advertisements

बाद में उस अधिकारी पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई। दूसरी ओर सिंध में हिन्दुओं की आबादी ज्यादा होने के कारण हिन्दुओं को डरा कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। मीरपुर खास में 50 सदस्यों का धर्म परिवर्तन करवाया गया। जिनमें नाबालिग भी थे। हिन्दुओं को समाप्त करने के हर हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। वैसे तो सऊदी अरब में मक्का का हज करते समय बुराई को पत्थर मार-मार कर भगाने की रस्म है और ईद त्योहार के समय भाईचारे को मज़बूती बताया जाता है क्या यह रस्में सिर्फ लोक दिखावा है। अगर सच्चाई होती तो इनके पूर्वज हिन्दुओं से इतनी नफरत न करते। ऐसे लेाग मरने के बाद अल्लाताला को क्या जवाब देंगे जो निर्दोषों पर जुल्म कर रहे हैं। इस अवसर पर संजीव कुमार, अमरजीत, बलविन्दंर सिंह, उत्तम सिंह, निर्मल सिंह, राम लुभाया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here