Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जिला भाजपा ने लाला अमरनाथ को भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि

जिला भाजपा ने लाला अमरनाथ को भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद लाला अमरनाथ के अकस्मात निधन से जिला भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने लाला अमरनाथ जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जारी प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं ने कहा कि लाला अमरनाथ जी ने उच्च अर्दशों को अपनाकर राजनीतिक के माध्यम से समाज सेवा शुरू की थी और पार्षद बनकर नगर कौंसिल में जनतक मुद्दों को दृड़ता से उठाते रहे हैं।

Advertisements

उनके जाने से भाजपा को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है। जिला भाजपा परिवार उनके साथ अपनी गहरी संवेदना प्रगट करता है। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। इस मौके पर उनको श्रद्धाजंलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर विनोद परमार, विजय सूद, सतीश बावा, मीनू सेठी, नीति तलवाड़, अश्विनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, अश्विनी विग, रणजीत सिंह राणा, सुरिंदर पोनी, भारत भूषण वर्मा, डा. प्रवीण, महिंदरपाल धीमान, विपुल वालिया, यशपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here