भाजपा के पश्चिमी मंडल के संजू अरोडा व दक्षिणी मंडल के मनजिंदर सियान अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जोनल प्रभारी व् प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता से विचार विमर्श कर के पार्टी के कार्य को विस्तार और गति प्रदान करने के लिए पश्चिमी मंडल होशियारपुर में संजू अरोडा और दक्षिणी मंडल होशियारपुर में मनजिंदर सियान को अध्यक्ष नियुक्त किया है । उन्होंने कहा की भाजपा में सदैव ही मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है, ताकि वह नयी ऊर्जा के साथ पार्टी को ओर मजबूत बना सके।  निपुण शर्मा ने बताया की जल्द ही अन्य मंडलो के अध्यक्ष शीघ्र नियुक्त कर दिए जायेंगे।

Advertisements

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी तनदेही के साथ निभाते हुए, पार्टी व् मोदी सरकार की नीतियों  को घर घर पहुंचाएंगे व् जल्द ही  अपनी टीम की भी घोषणा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here