Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट...

परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बने

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर अपनी आँखें दान करने संबंधी प्रण लेने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान आँखें दान करने सम्बन्धी अपना फॉर्म भरा। अपने कार्यालय में बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब निवासियों को भी अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस नेक कार्य में हिस्सा लें।

Advertisements

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के पास आँखें दान करने सम्बन्धी फॉर्म भरा

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के चेयरमैन जे.बी. बहल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी संस्था लोगों को मरने के उपरांत आँखें दान करने के लिए प्रेरित करती है और वह अब तक 3800 से अधिक लोगों को आँखों की रोशनी दिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 400 के लगभग 6 महीने से 16 साल तक की उम्र वाले हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यूरोपियन देशों की तर्ज पर भारत में भी लाइसेंस बनाने के समय फॉर्म में आवेदनकर्ता द्वारा हादसे में मौत होने की सूरत में अपने अंग/आँखें दान करने के लिए सहमत/असहमत होने सम्बन्धी बॉक्स भरना शुरू हो गया है।

इस पर परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह समूह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिवों को पत्र जारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या री-न्यू करवाने के समय हर व्यक्ति को, सडक़ हादसे में मौत होने की सूरत में आँखें दान करने के लिए प्रेरित करें ताकि पंजाब भारत का सबसे अधिक नेत्रदान करने वाला राज्य बन सके। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री के साथ बात कर इस कार्य को और आगे बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here