Sunday, October 25, 2026
Home Himachal डीएवी स्कूल दरकोटी का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

डीएवी स्कूल दरकोटी का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। वीरवार को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी 100% रहा। स्कूल प्रिंसिपल एमएस डोगरा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए है।

Advertisements

इसमें 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक व 5 विद्यार्थियों ने 80% से 90%  के बीच अंक प्राप्त किए।  कुमारी निकिता ने 680/700 (97%)अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रचिता ने 669/700 (95%)अंक प्राप्त कर दूसरा, अनिकेत व अंजली ने 654/700 (93%) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here