Monday, October 19, 2026
Home Himachal ऊहल की शिप्रा ठाकुर का भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद के...

ऊहल की शिप्रा ठाकुर का भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद के लिए हुआ चयन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के उपमंडल टौणी देवी के ऊहल गांव की शिप्रा ठाकुर मिल्ट्री नर्सिंग सर्विसेज टैस्ट पास करके भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनी है। शिप्रा ठाकुर के पिता रामनाथ ठाकुर सरकारी स्कूल में अध्यापक है। शिप्रा ठाकुर की माता का नाम निशी किरण ठाकुर है। शिप्रा का एक भाई और एक बहन है। शिप्रा ठाकुर के भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनने के चलते पूरे गांव में खुशी की लहर है।

Advertisements

बता दें कि शिप्रा ठाकुर ने पब्लिक मॉडल स्कूल भंबलोह से अपनी 12वीं (मेडिकल) की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज टांडा से की है। फिर शिप्रा ठाकुर ने लार्ड महावीरा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से अपना पोस्ट बेसिक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने एमएससी नर्सिंग बंगलोर से पूरी की। शिप्रा ठाकुर पहले भी एम्स जैसी परीक्षा पास कर चुकी हैं। वहीं, शिप्रा ठाकुर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here