मोदी से तंग आ चुकी जनता का बढ़ा है कांग्रेस की नीतियों के प्रति विश्वास: डा. इकबाल सिंह

vinod-rai-meet-ex-lt-govr.-pondeycherry-India.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने बताया कि गत दिवस उन्होंने पांडीचेरी के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर डा. इकबाल सिंह से भेंट की। इस मौके पर डा. इकबाल सिंह के साथ आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रिशीकेश वर्मा एवं पंजाब कांग्रेस के स्पोकसमैन गौतम सेठ भी मौजूद थे।

Advertisements

जिला कोआर्डिनेशनल सैल के चेयरमैन विनोद राय ने की डा. इकबाल से भेंट

इस अवसर पर विनोद राय ने डा. इकबाल सिंह को जिला होशियारपुर में कोआर्डिनेशन सैल की तरफ से जनता को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के साथ जोडऩे और लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरुक करने हेतु जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर डा. इकबाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस तेजी व पूरी ताकत के साथ वापसी कर रही है, क्योंकि देश की जनता मोदी की गुमराह करने वाली वातों से परिचित हो चुकी है तथा समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के हाथों में ही देश व जनता के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी और लग्न के साथ पार्टी हित में कार्य करते हुए जन सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विनोद राय को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here