करेंगे संग प्लास्टिक प्रदुषण से जंग की थीम पर किया जन-जन को जागृत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष्य में स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती जी ने प्लास्टिक प्रदुषण के रोकथाम व् प्रकृति अनुकूल चिरस्थाई जीवनशैली के बारे में बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रसारित प्लास्टिक सुत्रावली के अनुसार हर वर्ष 13 मिलियन टन प्लास्टिक को सागर में बहा दिया जाता है। जिसके चलते 100,000 समुद्री जीव हर वर्ष मारे जाते हैं, परन्तु इतनी हानि के बावजूद भी विश्व भर में हर वर्ष 500 बिलियन प्लास्टिक की थैलियाँ खरीदी जाती है यही नहीं हर एक मिनट में 1 मिलियन प्लास्टिक की बोतलें खरीदी जाती है। यह तथ्य स्पष्ट रखते हैं की आज का मानव प्रकृति पर होने वाले प्लास्टिक प्रदुषण के प्रभावों से कितना अनभिग्य है।
आगे साध्वी जी ने बताया कि संरक्षण पृथ्वी पर बढ़ते पर्यावरण संकट की रोकथाम हेतु सामान्य जन जन जीवन को अपनी जीवनशैली का निरिक्षण कर पुनःविचार करने, संसाधनों के दुरूपयोग व् प्रकृति को हानी पहुँचाने वाले संसाधनों के उपयोग को बंद करने, न्यूनतम अपव्यय, पुनरुपयोग व् पुनर्चक्रण के पञ्च सूत्रों को जीवन में अपना चिरस्थाई जीवनशैली की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित व् प्रशिक्षित करता है। 
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को एक बार पुनः भारतीय जीवन शैली की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान का पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प- संरक्षण- पिछले एक दशक से देशभर में विभिन्न अवसरों पर समाज की न्यूनतम इकाई तक अपने सन्देश के साथ पहुंचा है और उन्हें चिरस्थाई जीवनशैली के पथ पर अग्रसर किया है। पिछले कई सालों  पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर संरक्षण के अंतर्गत “री- बिल्ड मुहीम” का प्रारंभ किया गया।पदयात्राओं, कार्यशालाओ, जागरूकता कैम्प आदि के माध्यम से इस मुहीम के तेहत देश भर में सैंकड़ों महिलाओं, पुरुषों और विशेषकर बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक व् संरक्षण गतिविधियों में संलग्न किया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here