Friday, October 23, 2026
Home Latest जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में रोजगार मेला 7 को

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में रोजगार मेला 7 को

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो 7 जून को अपने कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नामी कंपनियां भाग लेंगी। इस संबंध में और जानकारी देते हुए रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा के नेतृत्व में जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो कमरा नं.313 तीसरी मंजिल तल जिला प्रशासकीय परिसर लाडोवाली रोड में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेटीएम, बायजूज, एलआईसी, विशाल टूल्स, महवाह ऑटो, विनीत सिक्योरिटी, हर्बालाइफ न्यूट्रिशन, पुखराज हेल्थ केयर और एजाइल आदि भाग लेंगी।

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आदि के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है और इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट आदि रोजगार मेले में साथ लेकर आए। रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक भाग लेने और मनपसंद रोजगार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here