Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal करंट लगने से झुलसा अमित, हालत गंभीर

करंट लगने से झुलसा अमित, हालत गंभीर

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। टौणी देवी के टपरे गांव में बुधवार को विद्युत लाइन की मरम्मत करते समय अचानक एक कर्मचारी को करंट लग गया। जिससे झुलसकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

टौणी देवी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल टौणी देवी में कार्यरत संगरोह गांव का टी मेट अमित कुमार टपरे गांव में कार्य कर रहा था कि करंट की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पंचायत प्रधान रजनीश कुमारी ने बताया कि गाँव में बिजली बंद थी जिसे ठीक किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि किसी ने अचानक स्विच ऑन कर दिया जिससे कर्मचारी करंट से झुलस गया। विद्युत बोर्ड उपमंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता सीएल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी की हालत अब स्थिर है तथा वह खतरे से बाहर है। उसका हमीरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here