जेल सुपरडेंट अनुराग आजाद ने केंद्रीय जेल में आई.एस.एच.टी.एच अभियान की शुरुआत की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार और जिला जेल होशियारपुर के जेल सुपरडेंट अनुराग कुमार आजाद ने आज जिला होशियारपुर की केंद्रीय जेल में आई.एस.एच.टी.एच अभियान की शुरुआत की। इस बारे में बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जेल में बंद सभी कैदियों के स्वास्थ्य की पूरी जांच कराकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है।

Advertisements

इस अभियान के तहत सभी कैदियों को कवर किया जाएगा जिसमें उनकी यौन संचारित बीमारियों, एचआईवी, टीबी और हेपेटाइटिस की जांच की जाएगी। उनका डाटा कहीं भी सांझा नहीं किया जाएगा। यह अभियान 15 जून से 1 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. सैलेश कुमार, डा. अभिनव शर्मा, डी.पी.एम मुहम्मद आसिफ, मनु कौशल, सरबजीत सिंह और अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here