पर्यावरण की सुरक्षा में वन्यजीवों की भूमिका महत्वपूर्ण: डा. अमनदीप सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की तरफ से प्रधान योगेश चंद्र की अध्यक्षता में परिवार मिलन समारोह में पर्यावरण व वन्य जीव सैमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर डा. अमनदीप सिंह तथा विशेष रुप में पूर्व जिला गर्वनर जीएस बावा व सहायक गर्वनर रजिंदर मोदगिल उपस्थित हुए। इस सैमीनार में तकरीबन 15-20 परिवार शामिल हुए। मुख्य वक्ता डा. अमरदीप सिंह ने पर्यावरण व वन्य जीवों के बारे में विस्तार से बताया कि हमें पर्यावरण कैसे बचाना है जिससे वन्य जीवों को कोई नुकसान न हो।

Advertisements

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर ने करवाया पर्यावरण व वन्य जीवों पर सैमीनार

उन्होंने बताया कि एक वृक्ष भी जब हम काटते है उससे कितने वन्य जीवों को नुकसान होता है तथा इंसान की जरुरतों को नुकसान होता है। उन्होंने वन्य जीवों की रक्षा का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेने को कहा। इसके पश्चात रोटरी प्रधान योगेश चंद्र ने वर्ष 2022-23 में कार्य करने के लिए रोटेरियन को अलग-अलग आवार्ड देकर सम्मानित किया तथा आने वाले वर्ष 2023-24 जिसमें फिर से प्रधान चुने गए हैं आगामी प्रोजैक्टों की जानकारी दी। इस मौके पर जीएस बावा व रजिंदर मोदगिल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर रोटेरियन ओमकांता, रवि जैन, अशोक जैन, टिमाटनी आहलुवालिया, लैपी आहलुवालिया, संजीव कुमार, डा. रणजीत, डा. शुभकरमनजीत सिंह बावा, पारल शर्मा, नीना जैन, तृप्त जैन, रीटा मोदगिल, मोनका जैन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here