Wednesday, October 28, 2026
Home Latest यूटी मुलाजिम व पैंशनर्ज सांझा फ्रंट ने मांगों संबंधी कैबिनेट मंत्री जिम्पा...

यूटी मुलाजिम व पैंशनर्ज सांझा फ्रंट ने मांगों संबंधी कैबिनेट मंत्री जिम्पा की कोठी का किया घेराव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूटी मुलाजिम व पैंशनर्ज सांझा फ्रंट की तरफ से मिनी सचिवालय से पैदल रोष मार्च निकालते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की कोठी का घेराव किया गया। पिछले लंबे समय से पैंशरों द्वारा मांगों संबंधी संघर्ष किया जा रहा है जिस पर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बैठकें भी की, लेकिन आश्वासन के सिवाए उन्हें आज तक कुछ नहीं मिला।

Advertisements

नेताओं ने कहा कि सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाए और बकाया जारी किया जाए, महंगाई भत्ते की तीन किस्तें व बकाया दिया जाए, 200 रुपए लगा टैक्स हटाया जाए, मेडिकल भत्ता 2000 रुपए किया जाए, बंद किए भत्ते पुन: शुरू किए जाएं, मुलाजिमों व पेंशनरों के हक में हुए अदालतों के फैसलों को लागू किया जाए, संघर्ष के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को खारिज किया जाए। कच्चे कर्मियों को पक्के करवाने, पेंशनरों के लिए 2.59 गुणांक, वेतन कमिशन की रिपोर्ट संशोधित करके जारी करवाने आदि मांगों को लेकर मुलाजिम व पेंशनर संघर्ष कर रहे हैं परंतु पंजाब सरकार ने मुलाजिमों व पेंशनरों की उक्त मांगों प्रति बेरुखी वाला रवैया अपनाया हुआ है। आंगनबाड़ी वाड़ी वर्कर व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक कर्मचारी नहीं बनाया जाता तब तक न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये लागू किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here