लायसं क्लब ने बाढ़ पीडि़तों के लिए खासला ऐड को भेंट की सहायता सामग्री

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर की तरफ से पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की मदद हेतु सहायता सामग्री खालसा ऐड को भेंट की गई। इस मौके पर क्लब के प्रधान बरजिंदरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब के जिन इलाकों में बाढ़ आई है वहां के लोगों के साथ पूरा पंजाब खड़ा है तथा उनकी मदद में लगी हर संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लायसं क्लब की तरफ से हर सदस्य के सहयोग से जो सहायता सामग्री एकत्रित की गई है उसे खालसा ऐड के माध्यम से बाढ़ पीडि़तों की मदद हेतु भिजवाया गया है।

Advertisements

उन्होंने बाढ़ पीडि़तों की मदद हेतु खालसा एड द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने सामर्थ संस्थाओं और समाज सेवकों से अपील की कि इस दुखद घड़ी में सभी बाढ़ पीडि़तों की मदद एवं उनके पुर्नावास के लिए आगे आएं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जगदीश बांसल, ओंकार सिंह भारज, महिंदर सिंह व खालसा ऐड की टीम सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here