मोदी के नेतृत्व में भारत नये आयाम स्थापित करने की राह पर: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न-विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस अभियान की कड़ी में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में मंडल स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना। इस मौके प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले उपस्थित बहनों को पार्टी की ओर से जारी फ़ोन नम्बर पर मिस्ड कॉल करवा कर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा और बहनों को साहित्य के सहयोग से मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज अगर पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है तो उसके लिए बूथ के कार्यकर्ता का बहुमूल्य सहयोग है।

Advertisements

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए गांवों के विकास पर ज़ोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम वातानुकूलित कमरों में बैठ कर आदेश नही देते बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनता के बीच जाते है। क्योंकि हमारा मकसद जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। सेठी ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का नैतिक धर्म है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सबका साथ सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करके जनता तक जाना है। इस महासम्पर्क अभियान में पंजाब महिला मोर्चा की कर्मठ बहनें भी बूथ स्तर तक घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत करवा रही है। आज के कार्यक्रम को महिला मोर्चा द्वारा 500 से अधिक स्थानों पर देखा गया। इस मौके पर पार्षद नरिंदर कौर ख़ास तौर पर उपस्थित थी। साथ में चंचला देवी, किरण सेनी, सुनीता, रूबी, नीरू, रजनी, बिमला, कुसुम, मोहिन्दर कौर, गुरदेव कौर, आशा, शीला देवी, सुरिंदर कौर, रजिंदर कौर, रेणु, मोनिका, भाग देवी, राजवंत कौर, बलविंदर कौर, माया, ऊषा, विजय लक्ष्मी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here