केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ राहत के लिए तुरंत 218.40 कोरोड़ रुपए भेजने का भाजपा नेताओं ने किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आज पंजाब में बाढ़ वाले हालातों पर की गई थी चर्चा जिसमें पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, सतीश बावा आदि ने भाग लिया, बाढ़ के कारण हुए भारी जानी व माली नुकसान पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। गत दिनों भारी बारिश के आने के कारण जहां बहुत सी कीमती जानें चली गई वहीं निजी तथा सरकारी संपत्ति को भी बहुत नुकसान हुआ है, जो अभी तक जारी है। केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए तुरंत 7532  करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

Advertisements

जिसमें से पंजाब को 218.40 करोड़ रुपया भेजे गए हैं। उन्होंने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रशासन उतनी मुस्तैदी से नहीं काम कर रहा जितना होना चाहिए। सत्ताधारियों द्वारा केवल बयानबाजी तथा हेल्पलाइन नंबर जारी करके ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान के बारे में जिसमें कहा गया था कि बारिश के नुकसान के पैसों  की भरपाई सरकार करेगी के बारे में संदेह प्रकट करते हुए कहा कि अगर ऐसा  हो जाता है तो पंजाब के वासी उनके आभारी रहेंगे।

उन्हें लगता है कि यह ब्यान भी बारिश से हुए कनक  की फसल के नुकसान, गुलाबी सुंडी  के कारण हुए नरमे की फसल के नुकसान यां मूंगी की फसल के नुकसान के जैसे आंखों में धूल झोंकने वाली बयानबाजी के समान न रह जाये । उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के स्वयं सेवकों के राहत कार्यों को पहुंचाने की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here