गौ माता की सेवा मात्र से ही दूर हो जाते हैं सभी कष्ट: पूर्व पार्षद भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया ने पटियाला काली माता मंदिर में नतमस्तक होकर व गऊशाला में गऊ माता की सेवा करके अपना जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि पुराणों के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि गाय को खिलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और समस्त देवताओं को प्रसन्न करने के लिए एकमात्र गौ माता की सेवा करना ही काफी माना जाता है तथा गौ माता की सेवा मात्रा से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Advertisements

गौ माता को पहली रोटी खिलाने से पुण्य मिलता है। श्री भाटिया ने कहा कि हम सभी को अपना जन्मदिन जरूरतमंदों की मदद करके, गऊ माता की सेवा करके व अन्य समाज सेवी कार्यो में योगदान देकर मनाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने काली माता जी के आगे प्रार्थना करते हुए होशियारपुर नगर के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here