Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal बारीं मंदिर में एनएच के डेंजर प्वाइंट से लुढ़की कार, बाल बाल बचा...

बारीं मंदिर में एनएच के डेंजर प्वाइंट से लुढ़की कार, बाल बाल बचा चालक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्टः रजनीश शर्मा। हमीरपुर  टौणी देवी  कस्बे के साथ लगाते बारीं मंदिर में शनिवार को निर्माणाधीन एनएच 03 के डेंजर प्वाइंट से एक कार लुढ़क गई। घटना में चालक महेश कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी ढांगू  को हल्की खरोंचे आई। गनीमत यह रही कि कार टूटे हुए डंगे के एक हिस्से में फंस गई, वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण हरबंस, रोशन लाल, देश राज  चौहान, भूमिराज, गद्दू सुरेश, शिल्लू, प्रताप चंद घटना स्थल पर पहुंचे । कार चालक खुद ही गाड़ी से बाहर आ गया। धमाके के साथ कार के एयर बैग भी खुल गए जिससे अंदर धुएं से कुछ नहीं दिख रहा था।आपको बता दें कि  यह कार ठीक उसी जगह से गिरी जहां से 6 जुलाई को निर्माण कंपनी का मिक्सचर गिरा था।

Advertisements

वह मिक्सचर भी अभी तक वहीं पड़ा हुआ है।  ग्रामीण प्रताप चंद और करतार चंद के मुताबिक इस डेंजर प्वाइंट पर निर्माण कंपनी ने न तो कोई  पैरापिट लगाया है और न ही खतरे का कोई साइन बोर्ड। लगातार इसी प्वाइंट पर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। तीखी चढ़ाई के साथ अंधे मोड़ पर कंपनी ने खुदाई कर राखी है। उधर दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक महेश ने बताया कि उतराई में कीचड़ के कारण कार अनियंत्रित हो गई। उन्होंने मांग की कि इस डेंजर प्वाइंट पर पैरापिट लगाए जाएं ताकि कोई और एक्सीडेंट न हो। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई है जबकि गाड़ी का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here