Sunday, October 25, 2026
Home Himachal सठवीं की महिलाओं के लिए आयोजित हुआ मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

सठवीं की महिलाओं के लिए आयोजित हुआ मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा बड़सर उपमंडल के गांव सठवीं की महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना और गांव की 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला महंती देवी ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Advertisements

इस अवसर पर अजय कुमार कतना ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें उद्यमिता, बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here