Thursday, October 29, 2026
Home Himachal माहडे गांव में 6 महीने बाद रुका पानी का रिसाव, ग्रामीणों ने...

माहडे गांव में 6 महीने बाद रुका पानी का रिसाव, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी के तहत माहडे गांव के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। पिछले 6 महीने से माहडे गांव के रास्ते में बहते पानी की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। एनएच 3 के निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन टूटने से पानी का लगातार रिसाब हो रहा था। जल शक्ति विभाग और एनएच निर्माण कंपनी ने ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश और चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। 

Advertisements

ग्रामीणों को मिली राहत 

इस समस्या के समाधान से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पानी का बहाव रास्ते पर कीचड़ और फिसलन का कारण बन रहा था। जिस वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को परेशानी हो रही थी ।अब पाइप लाइनों के ठीक होने से गांव में एक बार फिर सामान्य स्थिति लौट आई है। ग्रामीणों का कहना है की समस्या के समाधान से उन्हें काफी राहत मिली है। वही एनएच निर्माण कंपनी के पानी विंग के सुपरवाइजर अनय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और समस्या को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here