Sunday, October 18, 2026
Home Himachal एसपी आकृति शर्मा ने सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं 

एसपी आकृति शर्मा ने सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर पुलिस के कई जवान 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए। सेवानिवृति समारोह में एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने शामिल होकर सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों के स्वस्थ, समृद्ध व मंगलमय जीवन की कामना की

Advertisements

सेवानिवृत होने वालों में  उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक  रमेश चन्द वैंस तथा एचएचसी राज कुमार  प्रमुख हैं । इस मौके पर  सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों को जिला पुलिस हमीरपुर परिवार की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अशोक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , रोहिन डोगरा  उप पुलिस अधीक्षक,  सुनील दत्त उप पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस हमीरपुर के अन्य पुलिसकर्मी तथा सेवानिवृत होने वाले  पुलिस कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here