Sunday, October 11, 2026
Home Himachal श्रेष्ठता एवं योग्यता पर मोहर है मुख्य सचेतक का दायित्व: नरेंद्र अत्री

श्रेष्ठता एवं योग्यता पर मोहर है मुख्य सचेतक का दायित्व: नरेंद्र अत्री

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व में लगातार तीन बार भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सफल नेतृत्व दे चुके है, एवं बी.सी.सी.आई के अध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पद पर कार्य कर चुके युवा नेता अनुराग ठाकुर के मुख्य सचेतक बनने से ना केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता बल्कि हिमाचल के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के युवा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Advertisements

यह पहला मौका नहीं है जब अनुराग ठाकुर जी ने अपनी श्रेष्ठता एवं योग्यता का प्रमाण राष्ट्रीय स्तर पर दिया हो इससे पहले भी विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वाह करने के कारण वे राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा बटोर चुके हैं। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में स्थानीय भाजपा द्वारा किए गए जोरदार अभिनंदन के उपरांत प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

अत्री ने कहा कि छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से संबंधित युवा द्वारा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार श्रेष्ठता सिद्ध करना प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्य सचेतक का दायित्व सौंप कर उनकी योगयता कार्य क्षमता एवं श्रेष्ठता को लोहा मानकर मोहर लगाई है अत्रि ने आशा जताई कि अनुराग ठाकुर इसी तरह मेहनत एवं अपनी नेतृत्व क्षमता के बलबूते पर पार्टी को मजबूत करने एवं समाज को सही दिशा देने के लिए प्रयासरत रहेंगे एवं नई जिम्मेवारी का बखूबी निर्वाह करेंगे ऐसा उनका विश्वास है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here