Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh नए चुने आईएएस/आईआरएस अधिकारियों ने विधानसभा स्पीकर संधवा से की मुलाकात

नए चुने आईएएस/आईआरएस अधिकारियों ने विधानसभा स्पीकर संधवा से की मुलाकात

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधानसभा स्पीकर ने पंजाब से संबंधित नए चुने आई.ए.एस./आई.आर.एस.अधिकारियों, जिन्होंने हाल ही में यू.पी.एस.सी.  2022 की परीक्षा पास की है, के साथ बैठक की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

स. संधवा ने पंजाब विधानसभा सचिवालय में बैठक दौरान युवा अधिकारियों की प्रशंसा की साथ ही उनसे समाज और लोगों की भलाई के लिए काम करने को कहा। संधवा ने युवा अधिकारियों को समर्पित भावना से सेवाएं निभाने, जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के लिए लगन से काम करने को कहा।

विधानसभा स्पीकर ने नए चुने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नए चुने अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह, पंजाब विधानसभा सचिव राम लोक खटाना और अतिरिक्त एडवोकेट पंजाब सुमनदीप सिंह वालिया भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here