Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh नशे विरुद्ध शुरु की घेराबंदी और श्री मुक्तसर साहिब के दो हाट-स्पाट...

नशे विरुद्ध शुरु की घेराबंदी और श्री मुक्तसर साहिब के दो हाट-स्पाट क्षेत्रों ने नशे से दूर रहने का लिया प्रण

चंडीगढ़/ श्री मुक्तसर साहिब, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा नशे विरुद्ध शुरु किए अभियान के नतीजे सामने आने शुरू हो गए है क्योंकि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के दो नशों के लिए बदनाम इलाकों गाँव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छजघर के निवासियों ने नशे से दूर रहने का प्रण किया है। यह दोनों क्षेत्र हैरोइन, नशीली गोलियों सहित कई तरह के नशीले पदार्थों की तस्करी और प्रयोग के लिए बदनाम है। 

Advertisements

यह प्रण पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों, समाज विरोधी अनसरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही घेराबन्दी और तलाशी अभियान के चलते सामने आया है।  अभियान के तीसरे दिन, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा- निर्देशों पर यह घेराबन्दी और तलाशी अभियान फरीदकोट रेंज के तीन जिलों फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा में चलाया गया। 

मुक्तसर पुलिस ने यह कार्यवाही सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई ,जबकि फरीदकोट और मोगा पुलिस द्वारा यह छापेमारी दिन के समय पर की गई। यह सारी कार्यवाही डीआईजी फरीदकोट रेंज अजय मलूजा की निगरानी में की गई और एसएसपीज़ को भारी पुलिस फोर्स तैनात करके उचित ढंग के साथ योजना बनाने के लिए कहा गया था। 

विवरन देते स्पैशल डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस कार्यवाही दौरान पुलिस टीमों ने 66 एफआईआर दर्ज करके 79 समाज विरोधी अनसरों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीमों ने उनसे 68, 500 रुपए की ड्रग मनी, 128 ग्राम हेरोइन, 115 किलो भुक्की, 2560 नशीली गोलियाँ और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।  उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तीन भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है और 293 शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी मोगा जे एलनचेज़ियन की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की मज़बूत फोर्स ने अपने- अपने जिलों में पहचाने गए ड्रग हाटस्पाटस में यह कार्यवाही की। पंजाब पुलिस ने राज्य से नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे अभ्यान जारी रखे जाएंगे जिससे राज्य को ‘ रंगला पंजाब’ बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here