ग्रीन अबोहर-क्लीन अबोहर के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए पौधे

अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में ग्रीन अबोहर क्लीन अबोहर के तहत विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए। प्राचार्य डॉ. विजय ग्रोवर ने बताया कि नगर निगम अबोहर के के एसडीओ विक्रम मान, जेई अजयवीर सिंह ने महाविद्यालय में 700 पौधे विद्यार्थियों को वातावरण के प्रति जागरूक करने के लिए दिए गए। इन पौधों में सुखचैन, जामुन, डेक, केशिया अनार, गुलमोहर आदि पौधे शामिल थे।

Advertisements

यह पौधे डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबोहर के विद्यार्थियों में वितरित किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रकृति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपनी चीजों का उपभोग स्वयं नहीं करती, जैसे नदी अपना जल स्वयं नहीं पीती, पेड़ अपने फल खुद नहीं खाते, फूल अपनी खुशबू पूरे वातावरण में फैला देते हैं। प्राचार्य ने पेड़-पौधों के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रकृति से मनुष्य जीवन हर समय घिरा रहता है, जिसमें पेड़ पौधे प्रमुख हैं।

पेड़-पौधों हमें ठंडी छाया, इंधन तथा प्रमुख रूप से शुद्ध वायु और बदले में हानिकारक वायु कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर प्रदूषण को कम करता है। पेड़ प्रकृति का एक अहम हिस्सा है। प्रकृति के साथ ही यह हमारे जीवन का भी महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारा मित्र है, यह हर समय हमारा सहयोग करता है। इसके बदले में हमसे कुछ भी नहीं मांगता है। इसलिए इसकी देखभाल करने की हमें जरूरत है और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here