नेत्रहीन वृद्ध आश्रम हरियाना में महान कीर्तन दरबार 6 अगस्त को

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद सिंहों की याद को समर्पित संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्धि आश्रम हरियाना में महान कीर्तन दरबार 6 अगस्त दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख सेवादार बाबा बलबीर सिंह ने बताया है कि समूह शहीद सिंहों की याद को समर्पित संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्ध आश्रम हरियाना में महान कीर्तन दरबार 6 अगस्त दिन रविवार को मनाया जा रहा है। शाम 6 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक करवाया जा रहा है।

Advertisements

शाम 4.30 बजे सुखमनी साहिब पाठ का आरंभ होगा और शाम 6 बजे पाठ का भोग डाला जाएगा। शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक भाई जसविंदर सिंह,भाई सतिंदर सिंह गुरद्वारा श्री हरि जी सहाए अपने कीर्तन से आई हुई संगतों को निहाल करेंगे। गुरु का लंगर भी चलेगा। हर महीने के पहले रविवार को 9 बजे से लेकर 3 बजे तक 14 साल के बच्चों को सिख इतिहास के बारे में पेपर डाला जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों के इलावा बाकी सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। महीने के आखिरी रविवार को डा. करन कुमार द्वारा आंखों का फ्री चैकअप किया जायगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here