Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर से अब मथुरा आगरा नई  ट्रेन का उद्घाटन बांके बिहारी...

होशियारपुर से अब मथुरा आगरा नई  ट्रेन का उद्घाटन बांके बिहारी को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कृष्ण भक्त करेंगे :तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चिरलंबित होशियारपुर के भक्तों की होशियारपुर से सीधी वृंदावन धाम रेल यात्रा को होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के अनथक प्रयासों से सफलता मिली है, जिससे होशियारपुर के सभी भक्तजन  आनंदित महसूस कर रहे हैं तथा 26 अगस्त के उस पल के इंतजार में है जब केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश इस नई ट्रेन को हरी झंडी  देकर प्रस्थान करवाएंगे।

Advertisements

यह ट्रेन होशियारपुर से नई दिल्ली, मथुरा व आगरा तक जाएगी तथा होशियारपुर के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। होशियारपुर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का धन्यवाद कर रही हैं। सूद ने बताया कि होशियारपुर के कृष्ण भक्त इस ट्रेन के चलने की खुशी में रेलवे स्टेशन पर धार्मिक कार्यक्रम भजन सकीर्तन आयोजित करके बांके बिहारी जी का आभार जताएंगें।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा के प्रमुख नेताओं की एक बैठक भी संपन्न हुई है तथा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अच्छे-अच्छे सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया  बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, सुखवीर नंदन, यशपाल शर्मा, राज कुमार, हरिकृष्ण धामी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here