Sunday, October 25, 2026
Home Latest हडक़ंप: सैंट्रल जेल से 3 नेपाली कैदी फरार, सुरक्षा प्रबंधों की खुली...

हडक़ंप: सैंट्रल जेल से 3 नेपाली कैदी फरार, सुरक्षा प्रबंधों की खुली पोल

culprit-run-away-central-jain-shimla

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। कांडा जेल से 3 नेपाली कैदियों के फरार होने से जेल के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुल गई है। शिमला की कंडा जेल से गत देर रात्रि तीन नेपाली कैदी, जोकि हत्या, बलात्कार एवं अपहरण के मामले में जेल में बंद थे सुरक्षा कर्मियों को गच्चा देकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके की नाकाबंदी करके उनकी तलाश शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल का कहना है कि सभी रास्तों को सीलकर दिया गया है और फरार कैदियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Advertisements

फरार कैदियों के बारे में अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो वह थाना बालुगंज प्रभारी के मोबाइल नंबर (88947-28013) पर जानकारी दे सकता है ताकि कैदियों को पकड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here