Monday, October 19, 2026
Home Crime गढ़दीवाला में वारदात: दूध देकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली, मौत

गढ़दीवाला में वारदात: दूध देकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली, मौत

Old-Man-shoot-dead-unknown-persons-Gardiwala-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर पड़ते कस्बा गढ़दीवाला में आज 6 दिसंबर को सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने दूध देकर लौट रहे एक बुजुर्ग को गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

वारदात की सूचना मिलते ही थाना गढ़दीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी थी। मृतक की पहचान कैप्टन अमरीक सिंह (करीब 60) के तौर पर हुई है।

जानकारी अनुसार मामला शाना एवं प्रदीप ग्रुप की आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसके चलते कई बार दोनों ग्रुप एक दूसरे के पारिवारिक सदस्यों को निशाना बना चुके हैं तथा इस दौरान कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस मामले को भी इसके साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। अमरीक सिंह पर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने हमला कर उन पर गोलियां दाग दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Old-Man-shoot-dead-unknown-persons-Gardiwala-Hoshiarpur-Punjab.jpgसूचना मिलते ही एस.पी. (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पीडि़तों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।दूसरी तरफ अमरीक सिंह के परिजनों एवं गांव निवासियों ने इस वारदात से आहत होकर शव को गढ़दीवाला मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया है।

सूचना मिलते ही एस.पी. (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पीडि़तों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

पता चला है कि अमरीक सिंह पर पहले भी हमला हो चुका है तथा अमरीक सिंह प्रदीप के चाचा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here