Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।

Advertisements

टैलिविज़न के द्वारा इस गौरवमयी पल के हकीकी रूप लेने का गवाह बनते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नज़दीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नये रास्ते खोले हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शानदार उपलब्धी से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here