Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मान सरकार किसी को भी किसानों का शोषण करने की इजाज़त नहीं...

मान सरकार किसी को भी किसानों का शोषण करने की इजाज़त नहीं देगी: खुड्डियां

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने संगरूर और कपूरथला जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी की हैं कि उनके जिलों में पड़ती प्राईवेट चीनी मिलों की तरफ से गन्ने की फ़सल के सभी बकायों की किसानों को जल्दी से जल्दी अदायगी यकीनी बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाये। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विशेष मुख्य सचिव कृषि के. ए. पी. सिन्हा के साथ यहाँ अपने दफ़्तर में मीटिंगों के दौरान मालवा और दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों की मुश्किलें सुनी।

Advertisements

दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों की तरफ से सांझा की गई मुश्किलों के जवाब में स. खुड्डियां ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह को हिदायत की कि गोल्डन संधर मिल्लज़ लिमटिड फगवाड़ा के डिफालटर मालिक की सभी जायदादों की शिनाखत करके अटेच किया जाये जिससे डिफालटर रहने की सूरत में उक्त सम्पत्तियों को बेचकर किसानों के गन्ने के बकाए की अदायगी की जा सके।

इससे पहले मालवा क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर संगरूर जतिन्दर जोरवाल को हिदायत की कि भगवानपुरा शुगर मिल लिमटिड, धूरी से किसानों के कुल बकाए में से कम से कम 1 करोड़ रुपए की अदायगी तुरंत यकीनी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँ। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इन किसानों के रहते सभी बकाए भी समयबद्ध ढंग से निपटाये जाएँ।

यह दोहराते हुए कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों का शोषण नहीं होने देगी स. खुड्डियां ने दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि वह इन दोनों मामलों में सख़्त कार्यवाही करके दूसरों के लिए मिसाल कायम करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here