शिक्षा मंत्री और विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देश को दी बधाई

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (द स्टैलर न्यूज़)। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार था और आज इस गौरवमयी क्षण के मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वेज्ञानिकों और देश निवासियों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी।

Advertisements

इस गौरवमयी पल का इन्तज़ार करते हुए इस अभिलाषी मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भेजने के लिए राज्य भर के सरकारी स्कूलों में सुबह से ही होनहार विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाने, नारे लिखने, पेंटिंग बनाने में हिस्सा लिया। स्कूलों के आसपास इसरो के लिए ज़ोरदार विचार-विमर्श और दिली संदेशों को प्रकटाते हुए भावों की एक लहर जैसी छाई थी। यह मिशन एक ऐतिहासिक मील पत्थर के तौर पर रेखांकित करता है क्योंकि इसका उद्देश्य उस अनजाने क्षेत्र में सबसे पहले उतरना है, जो अपने छायादार गड्ढों के लिए जाना जाता है और जिस पर पानी होने की संभावना मानी जा रही है।

विद्यार्थियों में उत्साह सांझा करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से पूरा पंजाब खुश है और हम अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। चंद्रयान-3 को इसरो श्रीहरिकोटा से जुलाई को लांच किया गया था। 14 अंतरिक्ष यात्रियों की दिन-रात की मेहनत स्वरूप 40 दिनों की लम्बी यात्रा के बाद अब यह चंद्रमा पर पहुँच गया है।

विद्यार्थियों के अंदरूनी उत्साह के बारे बोलते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक परिदृश्य को दर्शाते हुये पोस्टर, पेंटिंग और क्विज़ मुकाबले पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में करवाए गए हैं और विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर बधाई देने के लिए इन मुकाबलों में उत्साह से हिस्सा लिया। इन नौजवानों के मन में से निकली शुभकामनाएँ शाम की रौनक और बढ़ा रही हैं।

स्कूलों में दिन भर चल रहे समागमों में विद्यार्थियों ने अपना उत्साह का व्यक्त करते हुये कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने वाली इस ऐतिहासिक घटना ने उनके मन में बेहद गर्व और जोश भर दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखने के लिए उत्सुकता से इन्तज़ार कर रहे थे और हम सभी को अपने वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here