Wednesday, October 14, 2026
Home Chandigarh दोराहा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के नाम पर बनेगा कम्युनिटी...

दोराहा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के नाम पर बनेगा कम्युनिटी हैल्थ सैंटर, बलबीर सिद्धू ने रखा नींव पत्थर

चंडीगढ़ / लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। इसी कारण ही राज्य में नएं अस्पताल साल 2020 के अंत तक चालू करने का लक्ष्य है, जिनमें से 27 के करीब चालू कर दिए गए हैं। आज दोराहा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के नाम पर कम्युनिटी हैल्थ सैंटर की इमारत का नींव पत्थर रखते हुए स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब में जब से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, तब से ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने की कोशिश की जा रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल 9 करोड़ रुपए की लागत के साथ अगले 15 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य है। जिससे हज़ार से अधिक की आबादी को लाभ होगा। सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए किए जा रहे यत्नों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कमी पूरी करने के लिए 4000 पद भरने की प्रक्रिया चलाई गई है। इसके अलावा अन्य सहायक पद भी जल्द ही भरे जाएंगे। और कच्चे कर्मचारी भी पक्के किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने में पंजाब की कारगुज़ारी बहुत बढिय़ा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन फ़तेह को कामयाब करने के लिए लोगों का सहयोग बहुत ज़रूरी है।
इससे पहले संबोधन करते हुए हलका पायल के विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा ने इलाके की माँगों का जि़क्र किया। उन्होंने कहा कि यह शहर मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह अस्पताल इस इलाके को देने के लिए पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि पंजाब के वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल ने भरोसा दिया है कि वह हलका पायल के विकास के लिए एक करोड़ रुपए की राशि जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल इलाके के लोगों की 30 साल पुरानी माँग थी।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल हलका पायल के 30 से ज्य़ादा गाँवों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने दोराहा में शवों की संभाल के लिए मोर्चरी देने की भी माँग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के दौरान आपके नेतृत्व में निभाई गई ड्यूटी को पूरे देश ने मान्यता दी है।
इस मौके पर उक्त के अलावा हलका खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मंत्री मलकियत सिंह दाखा, जि़ला परिषद लुधियाना के चेयरमैन यादविन्दर सिंह जंड्याली और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here