अंतरिक्ष जगत में भारत ने रचा इतिहासः लक्ष्मीकांता चावला

senior bjp leader punjab

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने चंद्रयान की सफलतम लैंडिंग पर देशवासियों का बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। प्रो. चावला ने कहा कि भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी। मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए इस मिशन में शामिल सभी को शुभकामनाएं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here