Wednesday, October 21, 2026
Home Latest गांव बलेहड़ा के निवासी इंद्रजीत की बाइक हुई चोरी

गांव बलेहड़ा के निवासी इंद्रजीत की बाइक हुई चोरी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में चोरियों का ग्राफ तेजी से बढ़ने से लोग चिंतित हैं। कहीं गहने चोरी हो रहे हैं तो कहीं नकदी चोरी हो रही है। पुलिस की निगरानी तथा गश्त के बावजूद अपराधिक तत्व अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। 

Advertisements

इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत एक बाइक चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। इंद्रजीत पुत्र वतन सिंह गांव बलेहड़ा डाकघर समताना तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस स्टेशन में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई  है पुलिस ने एफआईआर संख्या194/24  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here