Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh जी-20 सम्मेलन के मद्देनजऱ पंजाब में रैड अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ाई 

जी-20 सम्मेलन के मद्देनजऱ पंजाब में रैड अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ाई 

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के शांतिपूर्ण आयोजन को यकीनी बनाने के लिए राज्य में रैड अलर्ट जारी कर दिया गया है और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisements

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार पुलिस टीमों ने समूह 28 पुलिस जिलों के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक फ्लैग मार्च भी निकाला, जिसके उपरांत दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों में कार्डन और सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) भी चलाए गए। विशेष डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि गज़टिड रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। सभी 28 पुलिस जिलों में 228 संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करते हुए 139 फ्लैग मार्च निकाले गए।  

पुलिस टीमों ने राज्य भर में 159 बस अड्डों और 131 रेलवे स्टेशनों पर 3660 व्यक्तियों की तलाशी ली

उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैयार करने के साथ-साथ आम लोगों में विश्वास बढ़ाना है। विशेष डीजीपी ने कहा कि सीपीज़/ एसएसपीज़ को एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी अधीन राज्य भर के सभी बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों में और आस-पास के इलाकों में विशेष कार्डन और सर्च ऑपरेशन ( सीएएसओ) चलाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हमने सभी पुलिस कर्मचारियों को सख़्ती से हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता से पेश आएं। 

उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजऱ रखने के लिए राज्य भर में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली लगभग 255 पुलिस टीमें तैनात की गई थीं, जिससे लोगों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने बताया कि राज्य के 159 बस अड्डों और 131 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 3660 से अधिक लोगों की चैकिंग की गई और पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया।जि़क्रयोग्य है कि सीपीज़/ एसएसपीज़ को भी अपने अधिकार क्षेत्रों में अधिक से अधिक पुलिस नाके लगाने और राज्य में आने वाले और बाहर जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करने के लिए भी कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here