Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur राजा वडिंग की होशियारपुर फेरी ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जाः विकास...

राजा वडिंग की होशियारपुर फेरी ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जाः विकास कौशल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहरी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष विकास कौशल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की होशियारपुर फेरी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और पंजाब को बचाने का उनका संकल्प सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Advertisements

विकास ने कहा कि राजा वडिंग ने नशों को लेकर पंजाब सरकार की बहुत निंदा की और इस बुराई की दलदल में फंसे युवाओं और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सभी सभी को आगे आना होगा। विकास ने कहा कि धरने में सभी कांग्रेसियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया, जो यह संदेश दे गया है कि पंजाब और पंजाबियत के लिए पंजाब वासी एक हैं और कांग्रेस का हरेक सिपाही इसकी रक्षा के लिए खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here