Saturday, October 24, 2026
Home Latest केंद्रीय विद्यालय 2 में पोषण माह की गतिविधियों का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय 2 में पोषण माह की गतिविधियों का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केविन 2 में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। मासिक गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों ने पंच प्राण की शपथ लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली गई। विज्ञान शिक्षक सुखविंदर ने पोषण की जानकारी देकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्राथमिक विभाग द्वारा मिलेट (मोटा अनाज) की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।

Advertisements

प्राचार्य ने पोषण को व्यक्तिगत दायित्व बताते हुए कहा कि सभी को अपने पोषण का ध्यान रखना चाहिए। मोटे अनाज इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। विज्ञान विभाग ने मोटे अनाज के प्रचार प्रसार में सबको सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। आगामी दिनों में अभिभावक जागरूकता, योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here