पंडित दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था: खोजेवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। मानववाद पर विशेष जोर देने वाले समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश के के समर्थक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनको याद करते हुए संघ अधिकारी अशोक गुप्ता व् भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यगदत्त ऐरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी के बताए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर केंद्र सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की धारा तीन के अन्तर्गत एकात्मक मानववाद भाजपा का मूल दर्शन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने सुदीर्घ चिन्तन, अध्ययन एवं मनन के बाद सन् 1964-65 में विचारधारा के नाते इसका प्रणयन किया। मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।मानव की तरफ देखने की पाश्चात्य दृष्टि खण्डित हैं उनका व्यक्तिवाद, समाजवाद का दुश्मन है तथा समाजवाद, व्यक्तिवाद का शत्रु है। वे प्रकृति पर मानव की विजय चाहते हैं, इस प्रकार यहां भी प्रकृति बनाम मानव उनका समीकरण है। सेक्यूलरवाद को अपना कर उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन को अध्यात्म से काट लिया,अतः भौतिकवाद बनाम अध्यात्म, स्टेट बनाम चर्च तथा रिलिजन बनाम सांइस के द्वंद्वमूलक समीकरण वहां उत्पन्न हुये।

दीनदयाल जी मानते थे कि पश्चिम की यह बहस भी एक मानवीय बहस है, इसे हमें जानना चाहिए तथा इससे कुछ सीखना भी चाहिये, लेकिन हमें इन द्वंद्व्रमूलक निष्कर्षों का अनुयायी नहीं बनना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा, जिला महासचिव कपूरचंद थापर, वरिष्ठ संघ अधिकारी अशोक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, राजेश पासी, उमेश शारदा, यग दत्त एरी, डॉ.रणवीर कौशल, जिला सचिव अश्वनी तुली, जिला सचिव विक्की गुजराल, जिला सचिव बलविंदर सिंह, जिला कार्यालय सचिव देविंदर धीर, आकाश कालिया, मंडल महासचिव 1 कमल प्रभाकर, मंडल मंडल अध्यक्ष 2 कपिल धीर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी बैंस, पार्षद प्रदीप कुलार, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा रोशन सभरवाल, नत्थू राम महाजन, आभा आनंद, अशोक माहला, रितु कुमारा, लक्की सरपंच, हरबिंदर सिंह, संदीप सिंह थिंद, अनीश अग्रवाल, मधु सूद, पुष्पा मिश्रा, सतीश कटारिया, एडवोकेट रजत नंदा, नितिन शर्मा, पंकज शर्मा, प्रिंस कौशल, अमन पुरी, राजिंदर सेठी, जोगिंदर तलवाड़, अमरनाथ, अनिल कुमार राजन, सरबजीत बंटी, साहिल वालिया, दीपक कुमार, गुरप्रीत भीला, सुशील भल्ला, नरेश सेठी, निखिल पुरी, अर्शप्रीत अभि, गुप्रीत गोपी, आकाश मुश्कबेद, लक्की बाजवा, आशी बाजवा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here