Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur खेडां वतन पंजाब दीयां में विजेता विद्यार्थियों को स्कूल ने किया सम्मानित

खेडां वतन पंजाब दीयां में विजेता विद्यार्थियों को स्कूल ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेडां वतन पंजाब दीयां में विजेता छात्रों का किड्स पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रिंसीपल आरती सूद ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए आगामी विभिन्न प्रदेश स्तरीय मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि उनके विद्यालय के कई खिलाड़ी शुरु से ही विभिन्न खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और कर रहे हैं।

Advertisements

इस मौके पर अर्थव ठाकुर ने अंडर-14 बाक्सिंग में गोल्ड, जागृत ने अंडर-14 तैराकी में सिल्वर, शिवेन तथा आन्या ने बाक्सिंग में सिल्वर में ब्रांज, अगम्या तथा अनिशिका ने भी मैडल हासिल किए। इन सभी छात्रों ने जिला स्तरीय विभिन्न मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने साइक्लोथोन रेस में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here