Thursday, October 29, 2026
Home Himachal 200 करोड़ की लागत से हमीरपुर में हिमाचल का सबसे बड़ा खेलों सेंटर...

200 करोड़ की लागत से हमीरपुर में हिमाचल का सबसे बड़ा खेलों सेंटर बनेगा: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा ।केंद्रीय सूचना, प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में जल्दी ही 200 करोड़ की लागत वाले हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े खेलों के सेंटर नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के आधारशिला  रखने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बहुत जल्दी ही पूरे देश को 1000 खेलो इंडिया सेंटर भी मिलने जा रहे हैं जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में और उनकी प्रतिभा को निखारने में उनकी मदद करेंगे। हमीरपुर के एकदिवसीय दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने  डिग्री कॉलेज अणु के खेल मैदान, गौतम कॉलेज सहित हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के जंगल रोपा और डुग्गा खुर्द में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया ।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री ने एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि जब से देश में खेलों के क्षेत्र में वातावरण सुधार है तब से खिलाड़ी लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और हर खेल में हर मैदान में भारत का नाम इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में चमकता है। कई रिकॉर्ड तोड़े हैं कई नए रिकॉर्ड बनाए भी हैं और इस बार तो एशियाई खेलों में 100 से अधिक मेडल लाकर खिलाड़ियों ने देशवासियों को खुशियों का तोहफा दिया है। अनुराग ठाकुर ने देश के खिलाड़ियों को  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here