
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भारतीय जनता पार्टी की गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधान सभा में हुई बड़ी जीत पर जिला भाजपा की ओर से खुशी व्यक्त करते हुए जश्न मनाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुए इस विजय समागम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है।


इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आर.पी.धीर ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत की तरह हमें पंजाब में भी मेहनत कर भाजपा को बड़ी जीत की ओर लेकर जाना होगा। कमलजीत सेतिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज समूह हिंदुसतान में भाजपा अपना परचम लहरा रही है तथा हम सभी कार्यकर्ताओं को भी भाजपा और केन्द्र सरकार की नीतियां घर घर तक लेकर जानी होंगी।
इस समारोह में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होने की तरफ भाजपा ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में पार्टी की इस बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा भाजपा का हर नेता कार्यकर्ता से ही उत्पन्न होता है तथा हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जी जान से पार्टी को समर्पित होकर पार्टी की नीतियां व सरकार की योजनाएं घर घर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज समूह हिंदुस्तानियों की पहली पसंद भाजपा है तथा देश का हर नागरिक आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की नीतियों को अपना समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पंजाब में भी दिनरात मेहनत कर 2019 चुनावों में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना सहयोग देना है।

इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया, ज्ञान बांसल, कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धु, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, पार्षद नरिंदर कौर, प्रीया सिद्धु, विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवज्दिंर बेदी, महामंत्री डा. पंकज शर्मा, अश्विनी गैंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, दीपक शारदा, महामंत्री विवेक सैनी गोल्डी, जगदीप सोहल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, चंचला देवी, सुरिंदर कौर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, मा. रोशनदीन, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. एस.के. आजाद, को-अप्रेटिव सैल अध्यक्ष अनिल कोहली, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शमा, व्यापास सैल अध्यक्ष विनय गुप्ता, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी, के अलावा प्रैस सह सचिव ज्योति कुमार जौली, मयंक शर्मा, कंमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर, मनोज माटा, सुभाष शर्मा, अश्विनी छोटा, यशु जैन, तजिंदर वोहरा, विवेक कपूर, तरुण गुप्ता, तजिंदर, गुपप्रीत धामी, पवन शर्मा, जसबीर सिंह, नरेश कोच, पंकज मिश्रा, शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलोक कुमार, रवि कुमार, शीबू, दीपक रौक्सी, आदि कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।











