
बिहार (द स्टैलर न्यूज़), पलक। जेडीयू ने भीम संसद की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह 5 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन अब यह 26 नवंबर को पटना के वेटनरी ग्रांउड मे आयोजित किया जाएगा। जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 6 नवंबर से आयोजित होने के कारण भीस संसद की तारीख बदली गई है। जेडीयू के मुताबिक भीम संसद रथ के माध्यम से महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों से आम जनमानस को अवगत करवाया जाएगा।













