
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष में आज तलवाड़ा की प्रबंधक कमेटी की तरफ से तलवाड़ा के वाल्मीकि मंदिर सेक्टर नंबर 4 से शोभा यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से किया गया। यह शोभा यात्रा सेक्टर नंबर 4 से सेक्टर नंबर 3-2-1 खोखा मार्केट से होते हुए बस स्टैंड तलवाड़ा पहुंची। बस स्टैंड तलवाड़ा में कुछ समय के लिए झांकियां निकाली गई और समय बांधा।

इस अवसर पर संगत की तरफ से जगह-जगह लंगर प्रसाद लगाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत तलवाड़ा के सफाई कर्मचारियों ने लंगर का आयोजन किया। इस दौरान हल्का दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण, भाजपा से जिला प्रधान संजीव मिन्हास, तलवाड़ा के नायब। तहसीलदार ओंकार सिंह आदि ने शोभा यात्रा में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर कमेटी मेंबर्स और तलवाड़ा नगर निवासी मौजूद रहे।












